कुल्लू दशहरा में पहली बार दिखेगी भारतीय और विदेशी संस्कृति की झलक 

संसदीय सचिव एवं जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 13 से 19 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन किया जाएगा

Sep 15, 2024 - 11:44
 0  32
कुल्लू दशहरा में पहली बार दिखेगी भारतीय और विदेशी संस्कृति की झलक 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-09-2024

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 13 से 19 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्य संसदीय सचिव एवं जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 13 से 19 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रयास किए जा रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा देशों की इसमें सहभागिता हो। 

इस बार एक विशेष सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय और विदेशी संस्कृति का मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव इस आयोजन का मुख्य आकर्षण है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्यों के साथ विभिन्न देशों की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

शुक्रवार देर शाम को नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में ‘30 डेज टू गो’ उद्घाटन समारोह को मुख्य संसदीय सचिव ने संबोधित किया। इसमें 17वीं शताब्दी से चली आ रही कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा की झलक दिखाई गई।कुल्लू में लगभग 365 स्थानीय देवी-देवता निवास करते हैं इसलिए इस भूमि को देवभूमि के रूप में जाना जाता है। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के आयोजन के लिए अब तक 332 स्थानीय देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow