कृष्णानगर प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया दौरा

हिमाचल के अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसमें पहले प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिवबौड़ी और उसके बाद कृष्णानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

Sep 13, 2023 - 13:03
 0  6
कृष्णानगर प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया दौरा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-09-2023

हिमाचल के अपने दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी ने शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसमें पहले प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिवबौड़ी और उसके बाद कृष्णानगर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान प्रियंका गांधी ने बरसात से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और आपदा प्रभावितों से बातचीत की। 

वहीं इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही. इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे के बारे में जानकारी दी और एक बार फिर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई। 

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान उन्हें प्रदेश की आवाज़ उठाने का मौका सदन में नहीं मिल पाया लेकिन अब विशेष सत्र के दौरान वह सदन में अपनी आवाज उठाएंगी। प्रधानमंत्री से मिलना बेहद कठिन है और हिमाचल के हालतों को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत की है और प्रदेश के लिए मदद मांगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow