लोकसभा चुनाव का टिकट तय करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मांगी प्रत्याशियों की सूची  

नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावों को लेकर बैठक की। आपसी समन्वय से राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश

Dec 28, 2023 - 14:03
 0  17
लोकसभा चुनाव का टिकट तय करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मांगी प्रत्याशियों की सूची  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      28-12-2023

नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावों को लेकर बैठक की। आपसी समन्वय से राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। 

खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने हिमाचल के 33 नेताओं के साथ बैठक कर कहा कि हमीरपुर संसदीय सीट पर पार्टी लंबे समय से हार रही है।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव का टिकट तय करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रत्याशियों की सूची मांगी है। पार्टी प्रत्याशी जल्द तय करने की मांग पर हाईकमान ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए गए कि जल्द अपने स्तर पर जिताऊ प्रत्याशियों का चयन कर सूची भेजें। पार्टी ने टिकट देने से पहले सर्वे कराने का भी फैसला किया है।

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन के साथ सीटों का यहां कोई समझौता नहीं होगा। कांगड़ा-शिमला में भी लगातार तीन चुनावों में हार मिली है। 

पुरानी गलतियों को अब दोहराया नहीं जाएगा। पार्टी सर्वे कर प्रत्याशी के चयन को लेकर जनता-कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेगी। उसी को प्रत्याशी बनाया जाएगा, जिसका जनाधार होगा और जीत की क्षमता रखता होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow