डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हिमाचल निर्माता को किया याद

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आज हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य आदरणीय डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने परमार जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत अपने उद्बोधन में डॉ. यशवंत सिंह परमार के हिमाचल प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया

Aug 4, 2024 - 19:27
 0  11
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हिमाचल निर्माता को किया याद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-08-2024
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आज हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य आदरणीय डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने परमार जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत अपने उद्बोधन में डॉ. यशवंत सिंह परमार के हिमाचल प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। 
प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने स्वयंसेवियों को परमार के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनसीसी एएनओ डॉ. पंकज, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक , प्रो. लक्षिता तथा रोवर्स-रेंजर्स लीडर डॉ. सरिता के नेतृत्व में कैडेट्स, स्वयंसेवियों और रोवर्स-रेंजर्स ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया। 
इस अवसर पर पार्षद राकेश गर्ग , कपिल गर्ग , रुपेंद्र ठाकुर ,  नरेन्द्र तोमर , पीटीए अध्यक्ष कमला चौहान , अधीक्षक सुरेश शर्मा , उपप्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडे , वरिष्ठ सह आचार्य डॉ. भारती , डॉ. रविकांत, डॉ. अनूप , प्रो. देवेंद्र, डॉ. रीना चौहान , डॉ. यशपाल सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक ने डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow