सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनायें अधिकारी : विनय कुमार

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित लक्ष्य एवं समयावाधि के अनुरूप पूरा करना सुनिश्चित बनाएं

Jan 3, 2024 - 19:34
 0  18
सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनायें अधिकारी : विनय कुमार

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     03-01-2024

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित लक्ष्य एवं समयावाधि के अनुरूप पूरा करना सुनिश्चित बनाएं। 

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार बुधवार को नाहन स्थित सर्किट हाऊस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विनय कुमार ने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न सड़क, पेयजल, बिजली व अन्य विकास परियोजनाओं को मुस्तैदी के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाये ताकि इन कार्यो का लाभ समय पर आम जन को मिल सके।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, एसडीएम रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्त, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग राहुल राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा हिमाचल प्रदेश यूथा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जय गोपाल, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि व अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow