दनोई के समीप गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो व्यक्ति से 300 ग्राम चरस की बरामद 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में पुलिस ने 300 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार

Feb 7, 2024 - 14:01
 0  31
दनोई के समीप गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो व्यक्ति से 300 ग्राम चरस की बरामद 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    07-01-2024

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में पुलिस ने 300 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रेणुकाजी के अंतर्गत आने वाले दनोई के समीप पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को 300 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार(32) व कपिल देव (28) गांव अंधेरी के रूप में हुई है। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने  बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत ने 2 दिन की पुलिस हिरासत के लिए भेज दिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow