पात्र लोगों को मिलता रहेगा हिमकेयर योजना का लाभ. अनियमितताओं के कारण आयी रुकावट : अवस्थी 

आयुष्मान में जो लोग पंजिकृत नही हुए थे उन लोगो की सुविधा के प्रदेश सरकार ने  इस योजना को आरंभ किया था।योजना बंद होने को लेकर भाजपा ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा

Jul 29, 2024 - 19:59
 0  27
पात्र लोगों को मिलता रहेगा हिमकेयर योजना का लाभ. अनियमितताओं के कारण आयी रुकावट : अवस्थी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-07-2024

प्रदेश में लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई हिमकेयर योजना के बंद होने की खबरों पर मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने विराम लगाते हुए कहा  इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है।

आयुष्मान में जो लोग पंजिकृत नही हुए थे उन लोगो की सुविधा के प्रदेश सरकार ने  इस योजना को आरंभ किया था।योजना बंद होने को लेकर भाजपा ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

वही मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हिमकेयर योजना बन्द होने की किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है।

हिमकेयर योजना में कुछ अनियमिताओं के कारण फिलहाल इसमे कु छ दिक्कतें त् रही हैं।जरूरतमंद लोगों के लिए इस योजना को आरंभ किया गया है।इस योजना का गलत इस्तेमाल सामने आया है जिस कारण कुछ दिक्कतें आयी हैं।इस योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले इसलिए सरकार इस ओर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमे अगर कुछ बेहतर करने का होगा वह किया जाएगा और पूर्व की तरह सभी पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा
वहीं उन्होंने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद वह आहत हुए हैं अब उनके पास कोई और मूददे नही बचा है इसलिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा पहले कह रही थी कि 4जून को सरकार गिरने वाली है जब सरकार नही गिरी तो उनके बाद नेतृत्व परिवर्तन की बात करने लगे।उन्होंने कहा कि वह स्थिर सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow