पावंटा साहिब :24 वर्षीय युवक ने पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

पांवटा साहिब में यमुना नदी में एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक आकाश निवासी वार्ड नंबर नौ देवीनगर ने यमुना पुल से छलांग लगा दी इस दौरान तट पर खड़े गोताखोर शिवा, लक्की, महेश व अभिमन्यू ने नदी में कूद कर बड़ी मुश्किल से युवक की जान बचाई।

Jul 10, 2024 - 13:14
 0  20
पावंटा साहिब :24 वर्षीय युवक ने पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    10-07-2024

पांवटा साहिब में यमुना नदी में एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक आकाश निवासी वार्ड नंबर नौ देवीनगर ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। यमुना पुल से छलांग लगाने के बाद युवक यमुना नदी में बजरी वाली जगह पर गिरा। इस दौरान तट पर खड़े गोताखोर शिवा, लक्की, महेश व अभिमन्यू ने नदी में कूद कर बड़ी मुश्किल से युवक की जान बचाई। 

जानकारी के मुताबिक यह युवक नशे का आदि है व नशे की हालत में यमुना पुल पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा व यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान यमुना नदी के तट पर तैनात गोताखोरों ने उसे देख लिया व बिना समय गवाएं उठाकर किनारे ले आए।

इस दौरान आकाश के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व आकश को पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद डा. तुषार ने बताया कि यमुना पुल से बजरी में गिरने के बाद आकाश के दोनों पैरों और पीठ पर फ्रेक्चर हुआ है, जिसके कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है। 

बता दें कि यमुना नदी में बरसात के कारण जल स्तर बहुत बढ़ गया है जिसको लेकर प्रशासन ने यहां सुरक्षा के लिए रेस्क्यू टीम में छह गोताखोर सुबह आठ से रात आठ बजे तक खड़े किए हुए हैं। जिसके चलते इस युवक की जान बच गई। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ पांवटा साहिब आईपीएस अदिति सिंह ने  बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आकाश नशे का आदि है व नशा मुक्ति केंद्र भी रहकर आया है तथा नशे की हालत में उसने यमुना नदी से छलांग लगाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow