देवनी के कोन्थरो गांव में पेयजल संकट,बीते 10 दिनों से पानी सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान

नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवनी के कौंथरों गांव में पेयजल संकट गहराया है। पिछले 10 दिनों ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई न होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई न होने के चलते लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर

Jul 10, 2024 - 13:08
 0  6
देवनी के कोन्थरो गांव में पेयजल संकट,बीते 10 दिनों से पानी सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने समस्या को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

IPH विभाग समस्या अवगत करवाने पर भी नही करता समाधान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-07-2024

नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवनी के कौंथरों गांव में पेयजल संकट गहराया है। पिछले 10 दिनों ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई न होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई न होने के चलते लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर है। 

समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग समेत डीसी सिरमौर को शिकायत सौंपते हुए जल्द समाधान की गुहार लगाई है। मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पेयजल संकट बना है पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई न होने के कारण ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं क्षेत्र की सैकड़ो लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि जिस वॉटर स्कीम से गांव को पानी दिया जाता है वह मारकंडे नदी से जुड़ी है। जो इनदिनों बरसात के चलते मिटी युक्त पानी है। उन्होंने कहा कि जो पानी उन्हें स्कीम से मिल रहा है। 

वह पूरी तरह से गंदला हो चुका है जिस कारण लोग गंदा पानी पीने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा पेयजल सप्लाई भी उन्हें कई दिनों से नहीं हो रही है क्षेत्र में सैकड़ो लोग इधर-उधर से पानी ढोने को मजबूर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow