प्रदेश में चार जगह फ़टे बादल,करीब 53 लोग लापता जबकि तीन शव बरामद 

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले थलटूखोड़ में बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त

Aug 1, 2024 - 10:59
 0  148
प्रदेश में चार जगह फ़टे बादल,करीब 53 लोग लापता जबकि तीन शव बरामद 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-08-2024

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले थलटूखोड़ में बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर करीब 53 लोग लापता हो गए हैं। तीन शव बरामद हुए हैं। मंडी जिले में 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। 

बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। डीसी ने आदेश जारी किए हैं। कुल्लू में भी सभी शिक्षण संस्थान 2 अगस्त के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

मंडी के थलटूखोड़ में आधी रात बादल फटने से तबाही मच गई। यहां मकान ढहने की सूचना है। सड़क कनेक्टिविटी भी ठप हो गई है। मौके के लिए एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रवाना हो गई हैं। थलटूखोड़ पंचायत प्रधान कली राम ने बताया कि तेरंग और राजबन गांव में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में कई लोग लापता है। तीन घर बहने की सूचना है।

जानकारी मिली है कि पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने की घटना में सात लोग लापता हैं, तीन शव बरामद कर लिए गए हैं।  जबकि 35 सुरक्षित हैं। मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है। मदद की जरूरत होने पर सेवाएं ली जाएंगी। एनडीआरएफ को भी मदद का निवेदन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow