बजट सत्र के दौरान हिमाचल से अयोध्या के लिए बस सेवा होगी शुरू, सभी औपचारिकताएं पूरी

Feb 7, 2024 - 13:12
 0  8
बजट सत्र के दौरान हिमाचल से अयोध्या के लिए बस सेवा होगी शुरू, सभी औपचारिकताएं पूरी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-02-2024

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने के इच्छुक प्रदेश वासियों के लोगों के लिए खुशखबरी है। बजट सत्र के दौरान हिमाचल से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने बस सेवा शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 

शिमला, ऊना, नालागढ़, मनाली, हमीरपुर और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। रूट परमिट लेने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से एचआरटीसी को काउंटर साइन भी मिल गए हैं। नालागढ़ से अयोध्या के लिए बस वाया बरेली चलाई जाएगी, अन्य बसें वाया दिल्ली चलेंगी।

नालागढ़ से अयोध्या पहुंचने में बस 19 घंटे का समय लेगी। बस शाम 4:00 बजे नालागढ़ से रवाना होगी और अगले दिन 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। शिमला से अयोध्या के लिए बस की रवानगी का समय शाम 7:30 बजे तय किया गया है। 25 घंटे बाद अगले दिन शाम 8:00 बजे बस अयोध्या पहुंचेगी। 

शिमला से अयोध्या के लिए वोल्वो का संचालन भी प्रस्तावित है, हालांकि इसके लिए अभी टाइम टेबल तय नहीं किया गया है। दिल्ली होते हुए अयोध्या जाने वाली बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर रवाना होंगी। दिल्ली से अयोध्या की 732 किलोमीटर की दूरी बसें 13 घंटे में तय करेंगी। बसें रोजाना संचालित करने का फैसला लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow