बरसात से तबाह हुई प्रदेश की सड़कों को 15 सितंबर तक पूरी तरह ठीक करने का लक्ष्य : विक्रमादित्य  

हिमाचल प्रदेश की सभी सड़कों को खोलने और यातायात के लिए सुचारु करने के लिए 15 सितंबर का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में हर सप्ताह विभाग के साथ बैठक आयोजित की जायेगी

Sep 4, 2023 - 16:52
 0  22
बरसात से तबाह हुई प्रदेश की सड़कों को 15 सितंबर तक पूरी तरह ठीक करने का लक्ष्य : विक्रमादित्य  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-09-2023

हिमाचल प्रदेश की सभी सड़कों को खोलने और यातायात के लिए सुचारु करने के लिए 15 सितंबर का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में हर सप्ताह विभाग के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। सड़को को खोलने के अलावा पुलों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सड़को के पहले चरण के काम तक पुरे नही हो पाए। ये काम बेहद धीमी गति से हो रहे हैं जिनमें तेजी लाई जायेगी। 

हिमाचल प्रदेश में आपदा से सड़कों को भारी नुकसान हुआ है जिनमें से अधिकतर सड़कों को खोल दिया गया है। अभी 140 सड़कें बन्द है जिनको जल्द खोला जायेगा। 15 सितंबर तक सभी सड़को को खोलने का लक्ष्य रखा गया है अगर ऐसा नहीं होता है तो विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow