मणिमहेश यात्रा में पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब 

Sep 8, 2024 - 13:19
 0  12
मणिमहेश यात्रा में पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    08-09-2024

वर्ष में एक बार ही मणिमहेश आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को चौरासी सिद्धों और नौ नाथों के दर्शन करने का मौका मिलता है। वैसे तो भरमौर में 84 सिद्ध और आठ नाथ हैं। इनमें नौवें नाथ चंबा के चरपट नाथ हैं। वे केवल राधा अष्टमी पर बड़े न्हौण (स्नान) के लिए पहुंचते हैं। उसी रात को चरपट नाथ चौरासी परिसर में एक रात के लिए डेरा डालते हैं। 

इस दौरान चौरासी परिसर में 84 सिद्ध और नौ नाथों का समूह पूर्ण होता है। मणिमहेश यात्रा में पवित्र डल में डुबकी लगाने के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जन्माष्टमी तक एक लाख श्रद्धालु पवित्र डल में डुबकी लगा चुके हैं। इसके बाद से लेकर अब तक रोजाना सैकड़ों शिवभक्त शिव के जयकारे लगाते हुए पवित्र डल की ओर कूच करते देखे जा सकते हैं। 

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते आए दिन जगह-जगह वाहनों और पैदल आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं की कतारें साफ देखी जा सकती हैं। अब राधाष्टमी के बड़े शाही न्हौण के चलते श्रद्धालुओं को कई तीर्थ, सिद्धों और नाथों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर से आगे की चढ़ाई के दौरान श्रद्धालुओं में जोश देखते ही बनता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow