मुख्यमंत्री के गृह जिला में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं , मुख्यमंत्री और सरकार चुप : शर्मा

भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। प्रदेश चोरी , हत्या , आत्महत्या , महिला अत्याचार , नशा खोरी , गोलीकांड , ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है और सरकार सत्ता सुख भोगने में मस्त है। वर्तमान सरकार में जनता त्रस्त और मित्र मस्त है, ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को मित्र सुख के सिवा कुछ दिख ही नहीं रहा

Jul 21, 2024 - 19:16
 0  5
मुख्यमंत्री के गृह जिला में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं , मुख्यमंत्री और सरकार चुप : शर्मा
 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-07-2024

भाजपा प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है। प्रदेश चोरी , हत्या , आत्महत्या , महिला अत्याचार , नशा खोरी , गोलीकांड , ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है और सरकार सत्ता सुख भोगने में मस्त है। वर्तमान सरकार में जनता त्रस्त और मित्र मस्त है, ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को मित्र सुख के सिवा कुछ दिख ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के थाना क्षेत्र नादौन की सनाही पंचायत के तेलकड़ गांव में घर में पुलिस की दबिश से आहत व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। 
स्वजन ने आरोप लगाया है कि एक ग्रामीण ने अवैध हथियार रखने की झूठी शिकायत दी थी। आत्मसम्मान आहत होने से 49 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय स्वर्ण सिंह ने पुलिस के जाने के आधे घंटे के भीतर ही कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का गृह जिला है और वहां पर इस प्रकार की वारदातें बढ़ती चली जा रही है। मुख्यमंत्री ने अभी तक इस वारदात पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही की मांग नहीं की है और यह मामला कितना संवेदनशील है इसका तो मामले के तथ्य स्वयं साक्षी है। पहले भी मुख्यमंत्री के जिले की कई घटनाएं सामने आई है पर सरकार उन मामलों पर भी चुप रही। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को जिला हमीरपुर के थाना बड़सर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। 
युवक के साथ एक दिन पूर्व मारपीट हुई , अगली रात को युवक की मौत हो गई थी। वारदात के बाद नशा मुक्ति केंद्र के संचालक फरार बताया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की पहचान तुषार निवासी भोरंज के रूप में हुई थी। हमीरपुर में क्या नशा मुक्ति केंद्र में भी क्राइम को संरक्षण मिल रहा है, यह अपने आप में एक बड़ी बात है। इसी प्रकार 20 जुलाई को जिला हमीरपुर में थाना नादौन के तहत तेलकड़ गांव में व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान तेलकड़ निवासी रघुवीर सिंह के तौर पर हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow