मुख्यमंत्री समेत 12 में से 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में हारे चुनाव : डॉ बिंदल

लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहां की प्रदेश की जनता ने मतदान के जरिए मोदी के नेतृत्व में अपनी निष्ठा दिखाई है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभा

Jun 5, 2024 - 15:58
 0  43
मुख्यमंत्री समेत 12 में से 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में हारे चुनाव : डॉ बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    05-06-2024

लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहां की प्रदेश की जनता ने मतदान के जरिए मोदी के नेतृत्व में अपनी निष्ठा दिखाई है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया।

मीडिया को दिए बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस की सुख सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा में से 61 विधानसभा में बीजेपी को बढ़त मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री समेत 12 में से 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यह लोकसभा का चुनाव हारे हैं। 

जिससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार से खुश नहीं है। प्रदेश की जनता ने सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के खिलाफ मतदान किया है। और मोदी जी के नेतृत्व को हिमाचल की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर अपनी निष्ठा व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनधिकृत रूप से 6 सीपीएस बनाए हैं। और इनमें से भी 5 जीपीएस अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में यह लोकसभा का चुनाव हारे हैं। 

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 0.9% अधिक मत लेकर चुनाव जीता था परंतु डेट वर्ष के बाद 2024 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 15% अधिक मत लेकर लोकसभा का चुनाव जीता है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लगातार हिमाचल प्रदेश का प्रवास किया और जनमानस को भाजपा से जोड़ने का जो प्रयास किया है उसी का यह नतीजा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow