मुस्लिम समुदाय ने चर्च में पहुंचकर ईसाई समुदाय को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

भारतवर्ष एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस देश का रहने वाला प्रत्येक नागरिक एक दूसरे के धर्म की कद्र करता है जिसके चलते देश में सभी समुदाय के लोग कोई भी त्यौहार और पर्व आपसी सद्भाव एवं भाईचारे से मानता है। यह बात हिमाचल प्रदेश मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदार ने क्रिसमस के अवसर पर चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों से कहीं

Dec 25, 2023 - 18:19
 0  26
मुस्लिम समुदाय ने चर्च में पहुंचकर ईसाई समुदाय को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-12-2023
भारतवर्ष एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस देश का रहने वाला प्रत्येक नागरिक एक दूसरे के धर्म की कद्र करता है जिसके चलते देश में सभी समुदाय के लोग कोई भी त्यौहार और पर्व आपसी सद्भाव एवं भाईचारे से मानता है। यह बात हिमाचल प्रदेश मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदार ने क्रिसमस के अवसर पर चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों से कहीं। नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक धर्म के उत्सव में आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश देते हैं। 
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जिस प्रकार पेड़ पौधों की पूजा की जाती है जो पर्यावरण संरक्षण का द्योतक माना जाता है। उसी प्रकार क्रिसमस के आयोजन पर भी महत्वपूर्ण क्रिसमस ट्री का ऐसा ही महत्व है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस ट्री एक ऐसा पेड़ माना जाता है जो हमेशा हरा-भरा रहता है। बताते हैं कि प्राचीन रोम में विश्वास है कि यह पेड़ जीवन का प्रतीक माना जाता है। दीदान ने कहा कि हमे सभी धर्म और मजहबों के पर्व को आपसी भाईचारे और इंसानियत के साथ मनाने चाहिए , ताकि देश में अमन और शांति कायम रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म दूसरे धर्म की बुराई नहीं करता है। 
प्रत्येक धर्म का केवल मात्र एक ही लक्ष्य है कि समाज और देश का उत्थान हो। इस अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद , मुस्लिम कमेटी के प्रधान मस्जिद कालीस्तान इसरार अहमद और प्रधान गुन्नू घाट आदि उपस्थित रहे।  उन्होंने चर्च में पहुंचकर चर्च के इंचार्ज पादरी और कार्मल कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं दी और उन्हें फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। गौर हो कि आज पूरे विश्व में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow