राहत : हिमाचल प्रदेश में 18 जून से कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना
हिमाचल में मौसम 18 जून से बदलना शुरू हो जाएगा और 19 से 21 जून के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। गर्मी से जूझ रहे प्रदेश के लिए यह राहत की खबर
![राहत : हिमाचल प्रदेश में 18 जून से कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_666fe2112a0be.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला 17-06-2024
हिमाचल में मौसम 18 जून से बदलना शुरू हो जाएगा और 19 से 21 जून के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। गर्मी से जूझ रहे प्रदेश के लिए यह राहत की खबर है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 19 जून से हिमाचल में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी और उसके बाद 21 जून तक इसका असर रहेगा।
22 जून को ड्राई मौसम का अनुमान है, जबकि इसके बाद फिर मानसून शुरू हो जाएगा। मौसम में संभावित परिवर्तन की बावजूद 17 और 18 जून को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा।
इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटे में भी मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सिरमौर और मंडी में गंभीर हीट वेव देखने को मिली है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, कांगड़ा और कुल्लू में भी गर्मी का असर देखा गया है।
यदि तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान कांगड़ा के देहरा गोपीपुर में 40 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम लाहुल -स्पीति के कुकुमसेरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिम विक्षोभ तैयार हो रहा है, जिसका असर दो दिन के बाद से देखने को मिलेगा।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)