रूस के मिशन मून पर फिरा पानी , चंद्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हुआ लूना-25 अंतरिक्ष यान

रूस के मिशन मून को बड़ा झटका लगा है। रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हो गया है। इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि रूस के मून मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले कुछ तकनीकी खराबी आई

Aug 20, 2023 - 19:55
 0  69
रूस के मिशन मून पर फिरा पानी , चंद्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हुआ लूना-25 अंतरिक्ष यान

न्यूज़ एजेंसी - मॉस्को  20-08-2023
रूस के मिशन मून को बड़ा झटका लगा है। रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हो गया है। इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि रूस के मून मिशन लूना-25 में लैंडिंग से पहले कुछ तकनीकी खराबी आई है। 21 अगस्त को इसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। रूस के लूना 25 की टक्कर भारत के चंद्रयान 3 से थी, क्योंकि उसे भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था, लेकिन रूस का यह मिशन असफल हो गय। 
1976 के बाद यह पहला मिशन था जो रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण था। सोवियत संघ के पतन के बाद रूस ने कोई भी लूनर मिशन लांच नहीं किया था। बता दें कि रूस ने अपने अंतरिक्ष यान को 10 अगस्त को लांच किया था। हालांकि इसकी लैंडिंग भारत के चंद्रयान 3 से दो दिन पहले 21 अगस्त को होनी थी। लेकिन इससे पहले रविवार को यह क्रैश हो गया। वहीं, चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर होनी है। 
रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस ने लूना 25 के क्रैश होने की पुष्टि की है। स्पेस एजेंसी ने बताया कि रूस का मानवरहित रोबोट लैंडर अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एजेंसी ने कहा कि लैंडिंग से पहले की तैयारी के दौरान किसी समस्या के आने के बाद शनिवार को अंतरिक्ष यान से उसका संपर्क टूट गया था। एजेंसी ने रविवार को कहा कि वह अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराव की वजह से उसका अस्तित्व समाप्त हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow