शराब पर लगाए मिल्क सेस से इस वर्ष के अंत तक इकट्ठा करेंगे 100 करोड़ : हर्षवर्धन चौहान 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने अनुपूरक प्रश्न किया। इस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शराब पर मिल्क सेस 10 रुपये प्रति बोतल लगाया है। 90 करोड़ रुपये एकत्र कर दिए गए हैं। इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 करोड़ रुपये इकट्ठा कर दिए जाएं

Feb 19, 2024 - 17:43
 0  169
शराब पर लगाए मिल्क सेस से इस वर्ष के अंत तक इकट्ठा करेंगे 100 करोड़ : हर्षवर्धन चौहान 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-02-2024
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने अनुपूरक प्रश्न किया। इस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शराब पर मिल्क सेस 10 रुपये प्रति बोतल लगाया है। 90 करोड़ रुपये एकत्र कर दिए गए हैं। इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 करोड़ रुपये इकट्ठा कर दिए जाएंगे। 
पिछले चार वर्षों में शराब के ठेकों की नीलामी नहीं होती थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शराब के ठेके नीलाम करने के बाद आबकारी से राजस्व प्राप्तियों में 40 फीसदी वृद्धि  हुई है। भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने प्रश्न किया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 79 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि मृदा संरक्षण प्रभाग को इन योजनाओं को डालने के बजाय इन्हें जल शक्ति विभाग को दिया जाना चाहिए। 
इन्हें तकनीकी तौर पर लागू किया जाए। इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग के पास बड़ी योजनाएं ही रहती हैं। जल शक्ति विभाग के नतीजे खुद अच्छे नहीं आ रहे हैं। यह विभाग खुद उनके पास रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow