शादी का झांसा देकर लूटी महिला प्रोफेसर की आबरू , पीडब्लयुडी अफसर के खिलाफ मामला दर्ज 

शिमला में एक कालेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई

Aug 25, 2023 - 19:41
 0  511
शादी का झांसा देकर लूटी महिला प्रोफेसर की आबरू , पीडब्लयुडी अफसर के खिलाफ मामला दर्ज 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 25-08-2023

शिमला में एक कालेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। 
जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया कि वह अपने पति से तलाक ले और उसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। 
पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। 
उधर, एएसपी शिमला सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 376(2) आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow