शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का किया भूमि पूजन 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया.......

Nov 30, 2023 - 19:04
 0  6
शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का किया भूमि पूजन 

60 लाख से नवनिर्मित कुड़ी-खडियाणा-हलाई सड़क का किया लोकार्पण

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-11-2023

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला में 17 किलोमीटर लम्बे “मराथू-थरोला” सम्पर्क मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। 

सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 17 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत पांदली में “पांदली-पुंगरिश-चैथला” सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिस पर लगभग 11 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। 

शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत क्यारी के कोटि बानी में “बघार-क्यारी” सम्पर्क मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 5 करोड़ 03 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। 

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत दरकोटी में 60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कुड़ी-खडियाणा-हलाई सड़क का लोकार्पण किया, जिसकी कुल लंबाई लगभग 6 किलोमीटर है। उन्होंने दरकोटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र एक सेब बहुल क्षेत्र है। 

इन सड़कों के निर्माण से यहां के बागवानों को आवशयक रूप से लाभ प्राप्त होगा। नवनिर्मित कुड़ी-खडियाणा-हलाई सड़क क्षेत्र में अब वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल होगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने इस मार्ग पर एचआरटीसी बस को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow