शिमला की ढली मंडी में मटर का सीजन शुरू होते ही रिकाॅर्ड रेट मिलने से किसान गदगद
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। पहले ही दिन सब्जी उत्पादकों को उनकी फसल के रिकॉर्ड दाम
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 24-09-2024
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। पहले ही दिन सब्जी उत्पादकों को उनकी फसल के रिकॉर्ड दाम मिले।
रविवार को सब्जी मंडी में करसोग से 10 से 12 बोरी मटर की पहली खेप पहुंची। इस दौरान इसे 100 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। सोमवार को करसोग के अलावा कोटखाई से भी 50 से 60 बोरी मटर की पहुंची। इस दौरान किसानों को 50 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।
इस साल की शुरूआत में ही किसानों को बीते वर्ष के मुकाबले 30 से 40 रुपये ज्यादा दाम मिले हैं। मंडी में मटर की खेप लेकर पहुंचे किसान रोहन ठाकुर ने बताया कि इस बार मटर बरसात की वजह से खराब हो गई है। शुरूआत में फसल के बेहतर दाम मिलने से राहत मिली है।
किसानों का कहना है कि इस सीजन में अभी तक मटर को पहली बार 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले हैं। बीते वर्ष भी पूरे सीजन में मटर के अधिकतम उसम 170 रुपये प्रतिकिलो तक मिले थे। इस वर्ष मटर की गुणवत्ता भी ज्यादा अच्छी है।
What's Your Reaction?