श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत बेलिएट्टा में गुटों में गोलीबारी, घटना में पांच लोगों की मौत

श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत बेलिएट्टा में सोमवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। श्रीलंका पुलिस ने यह जानकारी दी

Jan 22, 2024 - 13:52
 0  8
श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत बेलिएट्टा में गुटों में गोलीबारी, घटना में पांच लोगों की मौत

न्यूज़ एजेंसी - श्रीलंका   22-01-2024

श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत बेलिएट्टा में सोमवार सुबह गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। श्रीलंका पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने कहा कि यह घटना दक्षिणी एक्सप्रेसवे पर बेलिएट्टा इंटरचेंज के पास हुई। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:45 बजे हुई। यह घटना उस समय घटी जब एक अज्ञात समूह ने जीप में सवार दूसरे समूह पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। 

पुलिस ने आशंका जताई है कि गोलीबारी की घटना को संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया है। श्रीलंका ने मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 17 दिसंबर से एक अभियान शुरू किया है, जिसमें पिछले सप्ताह तक 40,000 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow