संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामला : बेकाबू भीड़ पर पानी की बौछारें छोड़कर रोकने का प्रयास 

एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू

Sep 11, 2024 - 16:13
 0  97
संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामला : बेकाबू भीड़ पर पानी की बौछारें छोड़कर रोकने का प्रयास 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-09-2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार सुबह 11:00 बजे हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। संजौली बाजार में बसों की आवाजाही बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हुए। ढली टनल से आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार और छोटा शिमला की तरफ सैकड़ों लोग आवाजाही करते नजर आए।

प्रदर्शनकारी संजौली बाजार पहुंच गए जहां प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई।

मस्जिद से 100 मीटर दूर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद है। शिमला एसपी और डीसी भी हेलमेट पहन कर मौके पर मौजूद हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई, साथ में प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया।  

पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संजौली से खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन बातचीत से भी मसला हल नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow