जन्म दिन पर सीएम की भाजपा को नसीहत, ख़रीद फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे भाजपा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला मुख्यमंत्री आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया. आधिकारिक रूप से सीएम सुक्खू के जन्म दिवस की तारीख 27 मार्च है

Mar 26, 2024 - 15:44
Mar 26, 2024 - 16:20
 0  14
जन्म दिन पर सीएम की भाजपा को नसीहत, ख़रीद फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे भाजपा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-03-2024
 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला मुख्यमंत्री आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया. आधिकारिक रूप से सीएम सुक्खू के जन्म दिवस की तारीख 27 मार्च है. लेकिन शुभ मुहूर्त के चलते जन्म दिन एक दिन पहले आयोजित किया गया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता की शुभकामनाओं का धन्यवाद किया. CM सुक्खू ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और खरीद फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इससे परहेज़ करने की नसीहत भी दी। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्म दिवस समारोह के मौके पर कहा कि   जन्मदिन के मौके पर निश्चित तौर पर उनका सपना है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सके चुनाव मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2032 तक सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा आज 2 बजे वह बालिका आश्रम भी जाएंगे। 

इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं उनके पिता को कांग्रेस ने मंडी में अपना जनरल सेक्रेटरी बनाया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है. महिलाओं को सम्मान देने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना वर्तमान प्रदेश सरकार ने शूरू की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा भी महिलाओं को के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow