सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का चल रहा गुंडाराज , दिनदहाड़े चल रही गोलियां : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का गुंडाराज चल रहा है। एक के बाद एक घटनाएं हिमाचल प्रदेश में सामने आ रही है जिसमें मर्डर, रेप, एक्सटॉर्शन, दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दिनदहाड़े हथियारों से वार, सरकारी कर्मचारियों के मर्डर जैसी अनेकों घटनाएं हैं जिसको अगर गिरने लगे तो शाम हो जाएगी। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है

Jun 20, 2024 - 17:53
 0  13
सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का चल रहा गुंडाराज , दिनदहाड़े चल रही गोलियां : डा. बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-06-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की सरकार के संरक्षण में हिमाचल में मित्रों का गुंडाराज चल रहा है। एक के बाद एक घटनाएं हिमाचल प्रदेश में सामने आ रही है जिसमें मर्डर, रेप, एक्सटॉर्शन, दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दिनदहाड़े हथियारों से वार, सरकारी कर्मचारियों के मर्डर जैसी अनेकों घटनाएं हैं जिसको अगर गिरने लगे तो शाम हो जाएगी। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। 
यह हैरतअंगेज मामला है आज से पहले हिमाचल के इतिहास में कभी कानून व्यवस्था की ऐसी दुर्गति नहीं हुई है, एक न्यायालय के बाहर गोली चलना अपने आप में संरक्षण का बड़ा संकेत है। बिंदल ने कांग्रेस राज में चल रहे गुंडाराज पर निशाना साधते हुए कहा की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया था। 
इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पटियाल पर अनेकों राउंड गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि आरोपी गोली चलाने के बाद कोर्ट की तरफ भागे। गोलियों से गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति हो गई है, जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता को किडनैप कर सकता है वह प्रदेश को क्या संभालेगा। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता है और इसके पीछे पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow