सांसद प्रतिभा सिंह ने 22 लाख से निर्मित एम्बूलैंस रोड़ पंजेहटी का किया उद्धाटन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद मण्डी संसदीय क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पंजहेटी में 22 लाख की लागत से निर्मित एम्बुलैंस रोड़ पंजेहटी का उद्घाटन किया

Oct 28, 2023 - 12:07
 0  10
सांसद प्रतिभा सिंह ने 22 लाख से निर्मित एम्बूलैंस रोड़ पंजेहटी का किया उद्धाटन

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     28-10-2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद मण्डी संसदीय क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पंजहेटी में 22 लाख की लागत से निर्मित एम्बुलैंस रोड़ पंजेहटी का उद्घाटन किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम ही विकास है और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को संवारा है। 

उन्होंने कहा प्रदेश का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है साथ ही हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के समय कांग्रेस सरकार सभी प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही है। प्रतिभा सिंह ने जन समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से समूचे क्षेत्र का विकास होता है। 

उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पंजेठी सबसे बेहतर सडक बनी है जिसका बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। जब-जब भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकारें रही है तब तब हिमाचल प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का न केवल विस्तारीकरण हुआ बल्कि इनकी पहुंच प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों तक भी सुनिश्चित हुई है। 

पिछले दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश वासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा में पीड़ितों की मदद को प्रदेश ने लगातार केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की जा रही है। 

कांग्रेस सरकारों ने विकास की गति को न केवल आगे बढ़ाया है बल्कि यहां के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाया है। उन्होने कहा कि आगे भी विकास की गति को रुकने नहीं दिया जायेगा तथा आने वाले समय में यहां के विकास कार्यों व आधारभूत सरंचना के सुदृढ़ीकरण में तेजी से कार्य किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश पटियाल, नरेश चौहान, योग राज, माया शर्मा, रूप सिंह गुलेरिया, सोहन सिंह पठानिया, के.एस. प्रेमी, ज्ञान शर्मा, टी आर जम्वाल, प्रवीण गुलेरिया व अमित गुलेरिया, पार्षद राजेंद्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow