सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए भाजपा ने बनाई नीतियां , जनता से किये झूठे वायदे : प्रियंका गाँधी 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चंबा पहुंची थी। यहां उन्होंने ऐतिहासिक चौगान मैदान पर कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला

May 27, 2024 - 17:14
 0  87
सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए भाजपा ने बनाई नीतियां , जनता से किये झूठे वायदे : प्रियंका गाँधी 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  27-05-2024
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज चंबा पहुंची थी। यहां उन्होंने ऐतिहासिक चौगान मैदान पर कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता की लोभी है और सत्ता पाने के लिए धनबल का सहारा ले रही है। इतना ही नहीं सत्ता पाने के लिए भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिरने का काम भी कर रही है। 
पिछले दिनों भाजपा हिमाचल में भी कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश कर चुकी है। प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतियां बनाईं। उन्होंने कहा कि जब ओपीएस की बात होती है तो मोदी की सरकार कहती है कि पैसे नहीं है, लेकिन जब बड़े-बड़े खरबपतियों के कर्ज माफ करने होते हैं तो अचानक 16 लाख करोड़ रुपये जनता के पैसे, सरकारी बैंकों से उपलब्ध हो जाते हैं। 
 
 
यह भी उसी राजनीति का नतीजा है जो सिर्फ सत्ता व बड़े-बड़े खरबपतियों के चलती है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान भाजपा ने लोगों की बजाय अपने खरबपति दोस्तों के लिए मदद के द्वार खोले हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवा विरोधी है। इस योजना के जरिए भी मोदी सरकार सेना में अपने खरबपति दोस्तों की एंट्री करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को बंद कर सेना में भर्ती के पुराने पैटर्न को लागू किया जाएगा। 
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल को अपना दूसरा घर बताने वाले को पिछले वर्ष बरपे प्राकृतिक कहर के दौरान लोगों की याद क्यों नहीं आई? प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। प्रियंका गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन के सत्ता में आने पर मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में भी इसे लागू कर 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित बनाया जाएगा। देश के युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow