यह लोकसभा का चुनाव है कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप हुई तो कोई बात नहीं , अलका लांबा ने कंगना पर कसा तंज

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं , यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता

May 27, 2024 - 17:24
May 27, 2024 - 17:40
 0  30
यह लोकसभा का चुनाव है कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप हुई तो कोई बात नहीं , अलका लांबा ने कंगना पर कसा तंज

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  27-05-2024
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई तीन घंटे की मूवी नहीं जो फ्लॉप भी हो गई तो कोई बात नहीं , यह लोकसभा का चुनाव है, जहां विकास के लिए प्रतिनिधि को पूरे पांच वर्षों के लिए चुना जाता है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि मंडी की जनता कोई ऐसा प्रतिनिधि नहीं चाहती जो किसी के हाथ की कठपुतली बना रहे और यहां के विकास की कोई बात न करें। प्रत्याशी के पास रोड़मैप भी होना चाहिए जो कि कंगना के पास नहीं है। 
 
 
इस मौके पर अलका ने उन भाजपा नेताओं की तस्वीरों वाला एक पोस्टर भी जारी किया, जिन पर मामले चल रहे हैं। अलका ने इन नेताओं को मोदी का परिवार बताया। अलका ने कहा कि अगर कंगना महिलाओं के साथ अन्याय करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठाएंगी तो उसकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। अलका ने दावा किया कि अभी कंगना की हार तय है , लेकिन महिला न्याय के प्रति आवाज नहीं उठाने पर उसकी जमानत जब्त होना भी तय है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता एवं राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से गंभीर पहलवान साक्षी मलिक का मामला है। 
दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग ने ऐसी ही सक्रियता साक्षी मलिक मामले में दिखाई होती तो आज न्याय के लिए उसे संघर्ष नहीं करना पड़ता। राजनीति में विचारधारा की लड़ाई होती है। उनके आम आदमी पार्टी (आप) के साथ वैचारिक मतभेद थे। आप अब इंडी गठबंधन में है। गठबंधन धर्म निभाते हुए उन्होंने आप का और आप ने कांग्रेस का समर्थन किया है। अलका लांबा ने कहा कि महिला हित की बात करने वाली कंगना रनौत ने बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले में क्यों चुप्पी साध रखी है। देश की जनता को उत्तर देना चाहिए। कंगना रनौत की बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे होते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow