सीएम सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, उपचार करवाने के लिए पहुंचे अस्पताल  

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत आईजीएमसी शिमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी

Sep 21, 2024 - 13:50
 0  37
सीएम सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, उपचार करवाने के लिए पहुंचे अस्पताल  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-09-2024

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत आईजीएमसी शिमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। डॉक्टरों की जांच के बाद वह शिमला में सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर में लौट गए।

आईजीएमसी प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सीएम सुक्खू आज सुबह अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आए। उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था और उनकी परेशानी का कारण जानने के लिए अल्ट्रासाउंड किया गया था। उनके अल्ट्रासाउंड के टेस्ट सामान्य आए। खून की जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और चेकअप के बाद अपने सरकारी आवास ओक ओवर लौट गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow