हिंदी हमारी मातृभाषा सभी को हिन्दी भाषा पर होना चाहिए गर्व : विक्रमादित्य सिंह 

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम सभी को हिन्दी भाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी भाषा को विश्व भर में अलग पहचान मिली है और भारत देश आज विश्व भर में एक सशक्त देश के रूप में जाना जाता है

Sep 14, 2024 - 16:11
 0  10
हिंदी हमारी मातृभाषा सभी को हिन्दी भाषा पर होना चाहिए गर्व : विक्रमादित्य सिंह 

लोक निर्माण मंत्री ने नवाजे हिन्दी पुरस्कार विजेता

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-09-2024

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम सभी को हिन्दी भाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी भाषा को विश्व भर में अलग पहचान मिली है और भारत देश आज विश्व भर में एक सशक्त देश के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री भी विभिन्न देशों में अपनी मातृभाषा का प्रयोग अपने संबोधन में करते हैं जिससे हमारे देश को एक अलग पहचान मिली है। 

उन्होंने कहा कि जी-20 समिट का आयोजन दिल्ली में किया गया जिसमें विभिन्न देशों ने भाग लिया और हमारे देश को एक सशक्त देश के रूप में पहचान मिली है। हिमाचल प्रदेश का निर्माण स्वर्गीय डॉ यशवंत सिंह परमार के प्रयासों से हुआ और तब से लेकर आज तक हिमाचल प्रदेश ने देश और विदेशों में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस उपलब्धि में प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों ने अपना योगदान दिया है।

अपनी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में रह रहे हिमाचलियों के साथ भी मेल-मिलाप को बढ़ावा देने जरूरी है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से भी विदेशों में रह रहे हिमाचलियों से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह साहित्यकार चिरानंद शास्त्री की पुस्तक का विमोचन भी किया।  

 
कार्यक्रम में कुसुम शंघाई उपनिदेशक भाषा संस्कृति विभाग सुरेश राणा सहायक निदेशक, अनिल हारटा जिला भाषा अधिकारी शिमला एवं भाषा अधिकारी दीपा, संतोष पटियाल तथा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow