हिमाचल प्रदेश में 2600 डॉक्टरों की ढाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी 

हिमाचल प्रदेश में 2600 डॉक्टरों की ढाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला के अस्पतालों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार नहीं किया।

Feb 21, 2024 - 16:00
 0  12
हिमाचल प्रदेश में 2600 डॉक्टरों की ढाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-02-2024

हिमाचल प्रदेश में 2600 डॉक्टरों की ढाई घंटे की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला के अस्पतालों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार नहीं किया। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं सुचारू रहीं। इस दौरान मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

हमीरपुर में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीज बेहाल हो गए हैं। 15 से 20 किलोमीटर दूर आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचकर हड़ताल का पता चल रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही हैं। जिला के सिविल अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों ने सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हड़ताल की गई। 

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला चंबा और कांगड़ा के तीन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर, ज्वाली और भटियात क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने वाले सिविल अस्पताल शाहपुर में पिछले दो दिन से लोग परेशान हो रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow