हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना, अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना

Mar 27, 2024 - 16:35
 0  54
हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना, अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-03-2024

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। 

29 व 30 मार्च के लिए कई स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 व 31 मार्च के लिए कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 1 व 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों को छोड़कर प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। आज भी कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व अंधड़ चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow