एआई तकनीक से लैस मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा रोहड़ू की छोहारा घाटी का सेब
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू की छोहारा घाटी का सेब एआई तकनीक से लैस मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा। भारत-जर्मन तकनीकी सहयोग परियोजना (जीआईजेड) के तहत तीन मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर स्थापित होंगे
![एआई तकनीक से लैस मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा रोहड़ू की छोहारा घाटी का सेब](https://youngvarta.com/uploads/images/202310/image_870x_6523d1a2ac9f2.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 09-10-2023
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू की छोहारा घाटी का सेब एआई तकनीक से लैस मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा। भारत-जर्मन तकनीकी सहयोग परियोजना (जीआईजेड) के तहत तीन मॉड्यूलर कोल्ड स्टोर स्थापित होंगे। यह कोल्ड स्टोर सोलर पावर से संचालित होंगे। इसलिए बिजली का खर्चा नहीं होगा,
साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी होगा। छोहारा घाटी में 2014 से सेब की सघन खेती की जा रही है। जीआईजेड परियोजना के तहत न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ बागबानों को तकनीकी सहयोग दे रहे है। छोहारा वैली एप्पल सोसायटी से करीब 2000 बागबान जुड़े हुए है। बागबानों का उद्देश्य रसायन मुक्त सेब का उत्पादन करना है।
बड़ी संख्या में बागवान यहां साल दर साल कीटनाशकों और खादों का इस्तेमाल कम कर रहे है। आने वाले तीन सालों में पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से सेब उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल ताबो में होने वाली विश्व की बेहतरीन सेब की खेती का जायजा ले चुका है। ताबो की तर्ज पर चांशल एप्पल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां बागबान सेब की आधुनिक खेती के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित तौर पर पौधरोपण कर रहे है।
बागबानी विभाग के विषय विशेषज्ञ कुशाल सिंह मेहता ने बताया कि जीआईजेड योजना के तहत सरकार, छोहारा वैली एप्पल सोसायटी, नौणी विवि और बागबानी विभाग के बीच एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत बागबानी विकास पर काम चल रहा है। एआई से लैस माड्यूलर कोल्ड स्टोर भी इसी योजना के तहत स्थापित किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)