गजल की बारीकियों का पता होगा तो निकलेंगे परिपक्व शायर : श्रीराम अर्श

भंडारी अदबी ट्र्स्ट पंचकुला के तत्वावधान में बज्म-ए-मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मुशायरा में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ व हिमाचल के नामी शायर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक अशोक नादिर ने बताया कि यह मुशायरा शनिवार से शुरू हो गया और इसका समापन 23 सितंबर को दोपहर बाद होगा। इसमें बज़्म-ए- मुशायरा के अलावा गजल के रूप स्वरूप पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है

Sep 22, 2024 - 19:08
 0  7
गजल की बारीकियों का पता होगा तो निकलेंगे परिपक्व शायर : श्रीराम अर्श
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  22-09-2024

भंडारी अदबी ट्र्स्ट पंचकुला के तत्वावधान में बज्म-ए-मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मुशायरा में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ व हिमाचल के नामी शायर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक अशोक नादिर ने बताया कि यह मुशायरा शनिवार से शुरू हो गया और इसका समापन 23 सितंबर को दोपहर बाद होगा। इसमें बज़्म-ए- मुशायरा के अलावा गजल के रूप स्वरूप पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब के जाने माने शायर श्रीराम अर्श कर रहे हैं। ट्राईसिटी चंडीगढ़ के मशहूर शायर व कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीराम अर्श ने  कहा कि गजल बहुच लिख रहे हैं। यदि लेखकों को बुनियादी चीजों का पता हो तो उनकी लेखनी में और अधिक सुधार होगा। साथ ही वह परिपक्व शायर के रूप में सामने आएंगे। उन्होंने गजलकार अशोक नादिर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चार-पांच सालों में उन्होंने गजल की बारीकियां सीखकर ,जो गजलें लिखी वह काबिले तारीफ है। उन्होंने गजल कहां से आई और कैसे-कैसे विकसित हुई इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। 
कार्यक्रम में पंचकूला से अशोक नादिर , ऊना से जाहिद अबरोल , पटियाला से परविंदर शौक , डॉ.जितेंद्र परवाज , मनमोहन सिंह दानिश , जीरकपुर से सतीश अंजुम , ऊना से रीटा अबरोल , पटियाला से सुखविंदर आही , शिमला से सुमित राज , सोलन के अर्की से कुलदीप गर्ग तरुण , शिमला से नरेश दयोग , पटियाला से अमरप्रीत कौर ,चंडीगढ़ से चमन शर्मा चमन और सुशील हरत नरेलवी समेत अन्य भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.जितेंद्र परवाज ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow