डाक्टरों की हड़ताल जारी , बंद रही ओपीडी सेवाएं , चिकित्सक बोले , सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट किया जाए लागू
कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध जहां पूरे देश भर में प्रदतशन हो रहे हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। शिमला शहर के अस्पतालों में हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। इस दौरान आईजीएमसी , डीडीयू ,चमियाना में केवल आपातकालीन में सेवाएं दी गईं। आईजीएमसी व दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल गेट पर डॉक्टरों ने पोस्टर व बैनर हाथ में लेकर विरोध प्रकट किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 1908-2024
कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध जहां पूरे देश भर में प्रदतशन हो रहे हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। शिमला शहर के अस्पतालों में हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। इस दौरान आईजीएमसी , डीडीयू ,चमियाना में केवल आपातकालीन में सेवाएं दी गईं। आईजीएमसी व दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल गेट पर डॉक्टरों ने पोस्टर व बैनर हाथ में लेकर विरोध प्रकट किया। अस्पताल में मरीजों को आज सोमवार को भी ओपीडी सेवाएं नहीं मिलीं। हालांकि लोगों को हड़ताल की जानकारी होने के कारण आज ओपीडी के बाहर कुर्सियां खाली रहीं। अस्पताल में चहल पहल भी गायब रही।
What's Your Reaction?