नदी में नहाते समय 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

शिमला जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर शालवी नदी में नहाने के दौरान एक 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jun 22, 2026 - 13:06
 0  13
नदी में नहाते समय 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

यंगवार्ता न्यूज शिमला 22 जून, 2026 :  


शिमला जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर शालवी नदी में नहाने के दौरान एक 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के नेरवा स्थित शालवी नदी में हुआ। मृतक की पहचान बबलू (26 वर्षीय), पुत्र सुभाष चंद, गांव झड़ेच, पुजारली तहसील (जिला शिमला) के रूप में हुई है।  बबलू अपने कुछ साथियों के साथ नेरवा क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को बबलू नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शालवी नदी में आया था।

नहाने के दौरान बबलू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास ही मैदान में मौजूद दो स्थानीय युवकों की नजर जैसे ही डूबते हुए बबलू पर पड़ी, वे बिना एक पल गंवाए नदी की तरफ दौड़े। दोनों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद बबलू को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उनके नेरवा पहुंचने के बाद शव का विधिवत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस बीच, स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो नेरवा के अधिकारी अश्वनी कुमार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार तत्काल अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, इस दुखद घटना के बाद से क्षेत्र और मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow