दुःखद : बिलासपुर के श्री नयना देवी की ग्राम पंचायत राजपुरा के जवान अजय कुमार का कर्नाटक में निधन

बिलासपुर के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुरा के गांव चरैली के जवान अजय कुमार का कर्नाटक में निधन हो गया है। सेना में तैनात अजय की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई

Sep 14, 2025 - 12:47
 0  49
दुःखद : बिलासपुर के श्री नयना देवी की ग्राम पंचायत राजपुरा के जवान अजय कुमार का कर्नाटक में निधन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    14-09-2025

बिलासपुर के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुरा के गांव चरैली के जवान अजय कुमार का कर्नाटक में निधन हो गया है। सेना में तैनात अजय की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वे कर्नाटक में किसी हादसे का शिकार हुए।

सेना की ओर से शुक्रवार देर रात अजय कुमार के स्वजनों को फोन के माध्यम से उनके निधन की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और शनिवार सुबह ही वे कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। सेना ने पार्थिव शरीर को सम्मान सहित गांव तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

रविवार देर शाम तक अजय की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। अजय कुमार भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में क्लेरिक विंग के अंतर्गत कर्नाटक में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें सेना में भर्ती हुए करीब तीन वर्ष हो चुके थे। 

इस दौरान वे अपनी लगन और अनुशासन के कारण सहकर्मियों और अधिकारियों में सम्मान प्राप्त कर चुके थे। छह महीने पहले ही वे अवकाश पर अपने घर आए थे और परिवार संग समय बिताया था।

अजय कुमार का विवाह तीन साल पहले हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है। मासूम बेटा अब पिता की छांव से वंचित हो गया है। गांव के लोग बताते हैं कि अजय शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। ग्राम पंचायत राजपुरा के उपप्रधान सत देव शर्मा ने कहा कि अजय कुमार का जाना पूरे इलाके के लिए बड़ी क्षति है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow