दुःखद : रंगड़ों के काटने से घायल 30 वर्षीय महिला ने IGMC में ली अंतिम सांस 

सिरमौर जिला के उपमंडल संगडाह की नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव चाड़ना निवासी एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। महिला ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ा

Sep 10, 2024 - 11:11
Sep 10, 2024 - 14:07
 0  25
दुःखद : रंगड़ों के काटने से घायल 30 वर्षीय महिला ने IGMC में ली अंतिम सांस 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगडाह   10-09-2024

सिरमौर जिला के उपमंडल संगडाह की नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव चाड़ना निवासी एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। महिला ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। 

जानकारी के मुताबिक निशा देवी पत्नी जगमोहन निवासी चाड़ना गत शनिवार को मवेशी चराने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान अचानक रंगड़ों (अड़गल) ने महिला पर हमला कर दिया। रंगड़ों के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई निशा को परिजन तुरंत राजगढ़ अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद गांव चाड़ना में शोक की लहर है। मृतक महिला के पति ने बताया कि जब उनकी पत्नी जंगल में मवेशी चराने गई थी, तब अचानक रंगड़ों ने हमला किया। शुरुआत में उनकी हालत ठीक थी, लेकिन बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शिमला पहुंचने पर उपचार के दौरान निशा की मौत हो गई। आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow