सराहनीय : पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई का युवा मंडल ने उठाया बीड़ा  

राजगढ ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिक्कर में नोडल नवयुवक मंडल बड़गला के स्वयंसेवियों ने पारंपरिक जल स़्त्रोेत की सफाई करके एक अनूठी मिसाल कायम की है। युवा मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नवयुवक मंडल ने समूचे क्षेत्र में प्राचीन जल स्त्रों के सरंक्षण व उनकी सफाई करने का बीड़ा उठाया

Mar 30, 2024 - 14:28
 0  10
सराहनीय : पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई का युवा मंडल ने उठाया बीड़ा  

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़    30-03-2024

राजगढ ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिक्कर में नोडल नवयुवक मंडल बड़गला के स्वयंसेवियों ने पारंपरिक जल स़्त्रोेत की सफाई करके एक अनूठी मिसाल कायम की है। युवा मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नवयुवक मंडल ने समूचे क्षेत्र में प्राचीन जल स्त्रों के सरंक्षण व उनकी सफाई करने का बीड़ा उठाया गया है। 

जिसके बारे लोगों को भी जल के महत्व और उसके उपयोग बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होने बताया कि युवा मंडल के सदस्यों द्वारा प्राचीन बावड़ियों की सफाई के अलावा सिंचाई टैंक, प्राथमिक पाठशाला बडगला, आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी की टंकियों की सफाई की गई ताकि बच्चों को गर्मियों में शुद्ध जल पीने को मिल सके।

इस मौके पर युवा मंडल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। वार्ड सदस्य प्रवीण ठाकुर ने बताया कि सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि आने वाले समय में पंचायत स्तर पर भी गांव-गांव में जाकर लोगों को पानी के प्राचीन जल स्रोत को बचाने व महत्व व उसके बचाव के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस एक दिवसीय जागरूकता अभियान में सुरेश, मदन, दौलत राम, रामस्वरूप, प्रेमदास, विनोद, हंसराज, शीतल, राहुल, आशीष, केवल राम ,संजू, सोमराज, टिंकू, आदि सदस्य ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow