देव नृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सोशल मीडिया अकाउंट @TeamSaath के खिलाफ कोटखाई में एफआईआर दर्ज की गई है , जिसने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार जागरा में देवताओं के स्वागत में की जाने वाली नाटी ( पारंपरिक देव नृत्य ) करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट न केवल हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का प्रयास भी है। इस पोस्ट का लिंक है:

Sep 15, 2024 - 19:31
 0  18
देव नृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-09-2024
सोशल मीडिया अकाउंट @TeamSaath के खिलाफ कोटखाई में एफआईआर दर्ज की गई है , जिसने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार जागरा में देवताओं के स्वागत में की जाने वाली नाटी ( पारंपरिक देव नृत्य ) करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट न केवल हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का प्रयास भी है। इस पोस्ट का लिंक है:
 https://x.com/TeamSaath/status/1834823863055614396. देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। जागरा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान देवताओं का स्वागत करने वाली हमारी सांस्कृतिक नाटी की तुलना आतंकवाद से करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने इस मामले में संबंधित पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है और इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और विभाजनकारी कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है, और हम इस प्रकार की अपमानजनक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। बरागटा ने  मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की नकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा न दें और समाज में धार्मिक सौहार्द और एकता बनाए रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow