नहीं सहेंगे उप राष्ट्रपति का अपमान शिमला में भाजपा का प्रदर्शन,सख्त कार्रवाई करने की मांग
संसद परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने से नाराज भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज शिमला में विरोध प्रदर्शन किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 21-12-2023
संसद परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने से नाराज भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज शिमला में विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा ने जिलाधीश और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उप राष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद होता है। उनका अपमान करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि धनखड़ किसान परिवार और जाट समाज से आते हैं। यह देश के सभी किसानों का अपमान है। इसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। विपक्ष ने पहले भी जाति को लेकर प्रधानमंत्री का अपमान किया था।
What's Your Reaction?