पिकअप ट्राला पलटने से ट्राले में सवार 38 श्रद्धालु घायल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं ऊना जिला के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर

Jul 30, 2024 - 20:13
 0  16
पिकअप ट्राला पलटने से ट्राले में सवार 38 श्रद्धालु घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     30-07-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं ऊना जिला के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। 

श्रद्धालु माता ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने के बाद नैना देवी के लिए जा रहे थे, लेकिन ज्वार के निकट तीखी उतराई पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्राला पलट गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के लगभग एक बजे के बाद चक्क मगलानी नकदोर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब नादौन मार्ग पर रक्कड़ कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गया। 

जिस कारण ट्राला में सवार 38 घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया।

श्रद्धालु सोमवार को माता ज्वाला जी मंदिर पहुंचे थे। जहां से वह मंगलवार को माता नैना देवी मंदिर में शीश नवाने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। 

तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, नायब तहसीलदार अंब कमलेश कुमार ने अस्पताल में मरीजों के हाल का जायजा लिया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पांच-पांच हजार और दो घायलों को ढाई-ढाई हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow