प्रदेश कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा फेरबदल,कई निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की रिपोर्ट के बाद संगठन की मजबूती को कड़े फैसले लेने की हाईकमान ने तैयारी

Jul 31, 2024 - 11:48
 0  40
प्रदेश कांग्रेस में जल्द होगा बड़ा फेरबदल,कई निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    31-07-2024

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की रिपोर्ट के बाद संगठन की मजबूती को कड़े फैसले लेने की हाईकमान ने तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक, जिला और राज्य कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन होगा। 

सक्रिय कार्यकर्ताओं की संगठन में ताजपोशी होगी। नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। 

रिपोर्ट में रखी गई बातों का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। बुधवार को प्रतिभा सिंह का सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करना प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सैकड़ों निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की रिपोर्ट के बाद संगठन की मजबूती को कड़े फैसले लेने की हाईकमान ने तैयारी शुरू कर दी है। 

ब्लॉक, जिला और राज्य कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन होगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं की संगठन में ताजपोशी होगी। नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात कर उन्हें लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में रखी गई बातों का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। बुधवार को प्रतिभा सिंह का सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करना प्रस्तावित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow