बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी

देश सरकार बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके मद्देनजर किसानों बागवानों के लिए अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विपणन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह उद्गार राजस्व , बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में कहे। उन्होंने पीसीडीओ व फल विधायन केंद्र राजगढ़ का निरीक्षण किया तथा स्थानीय बागवानों व किसानों की समस्याएं भी जानी

Feb 28, 2026 - 19:23
 0  3
बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-02-2026
देश सरकार बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके मद्देनजर किसानों बागवानों के लिए अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विपणन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह उद्गार राजस्व , बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में कहे। उन्होंने पीसीडीओ व फल विधायन केंद्र राजगढ़ का निरीक्षण किया तथा स्थानीय बागवानों व किसानों की समस्याएं भी जानी। बागवानी मंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वह जिला सिरमौर के प्रवास पर रहे जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के केंद्रों तथा एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयों का दौरा भी किया। इस दौरान वह किसानों व बागवानों से मिले तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। बागवानी मंत्री ने राजगढ़ स्थित फल विधायन केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। 
उन्होंने विभागीय अधिकारियों से केंद्र की कार्यप्रणाली, प्रसंस्करण क्षमता तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फल प्रसंस्करण इकाइयों, कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग व्यवस्था का जायजा भी लिया। जगत सिंह नेगी ने हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार को याद करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फल विधायन केंद्र है, जो क्षेत्र के बागवानों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागवानी उनकी ही देन है। इस दौरान उन्होंने 1 लाख 10 हज़ार से निर्मित हिमकु के नवीन बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय बागवानी उत्पादों के विपणन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व बागवानी मंत्री ने डिम्बर पंचायत का दौरा किया किया, जहां उन्होंने एच पी शिवा परियोजना के अंतर्गत कीवी फसल के लिए क्लस्टर गठन के लिए बागवानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र की जलवायु कीवी उत्पादन के लिए अनुकूल है तथा क्लस्टर आधारित खेती से किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। बागवानी मंत्री ने फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) राजगढ़ का भी निरीक्षण किया  इस दौरान उन्होंने केंद्र में तैयार की जा रही विभिन्न फल प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में कीवी एवं स्टोन फ्रूट्स के प्रदर्शन बाग स्थापित किए जाएं तथा विभिन्न रूटस्टॉक्स के जर्मप्लाज्म का वैज्ञानिक संरक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बागवानों को प्रमाणित एवं रोग मुक्त पौधे समय पर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री ही बागवानी क्षेत्र की सफलता की आधारशिला है। बागवानी मंत्री ने अंबेडकर भवन राजगढ़ में किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान किसानों एवं बाग़वानों ने नकदी फसलों की बीमारियों के बारे तथा सुरक्षा से संबंधित मुद्दे उठाए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों बागवानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि नई तकनीकों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंच सके। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गंगू राम मुसाफिर तथा कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी ने भी क्षेत्र से संबंधित समस्याएं बागवानी मंत्री के समक्ष रखी तथा उनके निराकरण का आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम राज कुमार, डीएसपी विद्या चंद नेगी, उपनिदेशक बाग़वानी डॉ. संतोष बक्शी, विषय विशेषज्ञ राजगढ़ डॉ. विनोद ढोल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow