खेत में हादसे का शिकार हुए भारतीय सेना के जवान का निधन, शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

उपमंडल पांवटा साहिब के गांव टोका नगला निवासी भारतीय सेना के जवान गनर मुकेश कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

May 21, 2026 - 20:22
 0  20
खेत में हादसे का शिकार हुए भारतीय सेना के जवान का निधन, शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पांवटा साहिब 21 मई, 2026 : 

उपमंडल पांवटा साहिब के गांव टोका नगला निवासी भारतीय सेना के जवान गनर मुकेश कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार गनर मुकेश कुमार पुत्र उजागर सिंह, भारतीय सेना की 156 फील्ड रेजिमेंट, देहरादून में सेवारत थे। वे 30 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि 21 मई 2026 को खेत में कार्य करते समय अचानक ट्रैक्टर से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने  सैनिक के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए डॉ वाय एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया । पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को  सौंप दिया गया है। जहाँ से सैनिक का शव उनके पैतृक गांव पहुंच गया है।  गनर मुकेश कुमार का अंतिम संस्कार 22 मई दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव टोका नगला में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार गनर मुकेश कुमार वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और देश सेवा के प्रति समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलते ही भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कैप्टन नारायण बिरसानटा, कैप्टन मामराज चौहान, सचिव ओम प्रकाश चौहान और कोषाध्यक्ष इंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow