नेपाली मर्डर केस से जुड़े आईपीएस जहूर जैदी को राज्य सरकार ने दी तैनाती..

बहुचर्चित गुड़िया रेप और मर्डर केस से जुड़े लॉकअप हत्या मामले के आरोपी आईपीएस जहूर हैदर जैदी को राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने तैनाती दे दी .....................

Sep 2, 2023 - 14:11
Sep 2, 2023 - 14:38
 0  227
नेपाली मर्डर केस से जुड़े आईपीएस जहूर जैदी को राज्य सरकार ने दी तैनाती..

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-09-2023

बहुचर्चित गुड़िया रेप और मर्डर केस से जुड़े लॉकअप हत्या मामले के आरोपी आईपीएस जहूर हैदर जैदी को राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने तैनाती दे दी है। उन्हें शिमला में कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेस (सी एंड टीएस) लोजीस्टिक्स का आईजी लगाया गया है। 

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। सेवा बहाली के छह माह बाद जहूर जैदी को पुलिस विभाग में तैनाती मिली है। राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार ने सत्तासीन होने के एक माह बाद जनवरी 2023 में आईपीएस अधिकारी जैदी का निलंबन रद्द कर उनकी सेवा बहाल की थी। 

इस तरह छह माह बाद पुलिस विभाग में उनकी पोस्टिंग हुई है। इससे पहले पूर्व भाजपा सरकार ने 15 जनवरी 2020 को आईपीएस जहूर जैदी को निलंबित किया था। उनकी सेवाएं तीन साल बाद बहाल हुई थीं। जहूर जैदी साल 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सीबीआई ने अगस्त 2017 में गुड़िया दुष्कर्म व हत्या मामले से जुड़े लॉकअप डेथ मामले में इसे गिरफ्तार किया था। 

वह 582 दिनों तक शिमला के कण्डा जेल में रहे। दरअसल वह उस एसआईटी का हिस्सा थे, जिसे गुड़िया मामले की जांच के लिए बनाया गया था। अपनी जमानत के लिए जहूर जैदी पहले सुप्रीम कोर्ट भी गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 5 अप्रैल, 2019 को जैदी को जमानत दे दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow