मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें : उपायुक्त
जिला सिरमौर में आमजन अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी टोल फ्री नम्बर 1933 अथवा नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मानस पोर्टल तथा उमंग ऐप पर पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सिरमौर जिला में मादक पदार्थ के उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय नशा निरोधक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय परिसर तथा क्षेत्राधिकार में अवैध भांग को उखाडना सुनिश्चित करें
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 30-09-2025
What's Your Reaction?



