राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित की जाएगी स्मारिका : गुंजीत चीमा

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया

Sep 23, 2024 - 15:32
 0  6
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित की जाएगी स्मारिका : गुंजीत चीमा

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    23-09-2024

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने यमुना शरद महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि पूर्व की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है। 

इच्छुक व्यक्ति इस स्मारिका में प्रकाशनार्थ अपना लेख 30 सितम्बर, 2024 तक (apropaonta@gmail. com) पर भेज सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow