विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजगढ़ में ‘‘पीच वैली होटल इन’’ का किया उदघाटन  

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर जिला में पर्यटन की आपार संभावनायें और पिछले काफी समय से जिला में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के मनोहारी पर्यटन स्थलों के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा

Jul 12, 2024 - 15:54
 0  24
विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजगढ़ में ‘‘पीच वैली होटल इन’’ का किया उदघाटन  

राजगढ़ क्षेत्र आड़ू उत्पादन के लिए उत्तर भारत में प्रसिद्ध : विनय कुमार

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   12-07-2024

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर जिला में पर्यटन की आपार संभावनायें और पिछले काफी समय से जिला में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के मनोहारी पर्यटन स्थलों के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सिरमौर जिला में पर्यटन गतिविधियों को सृदृढ किया जा रहा है।
   
उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार राजगढ़ में ‘‘पीच वैली होटल इन’’  के उदघाटन अवसर पर बोल रहे थे। इससे पूर्व विनय कुमार ने पीच वैली होटल का विधिवत रिबन काट कर उदघाटन किया। विनय कुमार ने कहा कि राजगढ़ में इस होटल के प्रारम्भ होने से राजगढ़ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा और पर्यटकों को अच्छी सुविधायें उपलब्ध होंगी।

विनय कुमार ने होटल व्यसाय से जुड़े सभी कारोबारियों से आग्रह किया कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सही प्रकार से देखभाल करे ताकि सिरमौर और राजगढ़ क्षेत्र से घूमकर वापिस जाने वाले पर्यटक हमारे क्षेत्र की अच्छी और मीठी यादें लेकर जायें।   

उन्होंने कहा कि राजगढ़़ क्षेत्र उत्तर भारत में पीच वैली यानि आड़ू क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है और इस दृष्टि से इस होटल का नामकरण अत्यंत ही उपयुक्त है।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने आज अपने राजगढ़ प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्यायें सुनी। 

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार निपटारा किया जाये ताकि आमजन की समस्या का समयबद्ध निपटारा किया जा सके। पीच वैली होटल इन’’ के संचालक दीपक धीर ने विधानसभा उपाध्यक्ष का होटल के उदघाटन के लिए आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि राजगढ़ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की इस होटल के माध्यम से सही प्रकार से देखभाल की जाये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पूर्व मंत्री जी.आर. मुसाफिर नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow